Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

सीमित दायरे में खुला शेयर बाजार | Parmarth TV

सीमित दायरे में खुला शेयर बाजार | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) हफ्ते पहले कारोबारी दिन सोमवार को सीमित दायरे में खुला है। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी में बिकवाली देखी जा रही है। बीएसई का सेंसेक्स 97.55 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलने के बाद 79,388.77 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 8.05 अंक या 0.03 प्रतिशत फिसलने के बाद 24,140.15 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 563 शेयर हरे, जबकि 1439 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 89.05 अंक या 0.17 प्रतिशत फिसलने के बाद के 51,472.15 पर है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 357.95 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरने के बाद 55,994.05 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 177.30 अंक या 0.96 प्रतिशत फिसलने के बाद 18,268.30 पर है। सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी टॉप लूजर्स थे। वहीं, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, मारुति, एम एंड एम, एसबीआई, एचसीएल टेक और इंफोसिस टॉप गेनर्स थे।

Also Read : हॉलीवुड सिंगर जैसन डेरुलो संग नजर आए यो यो हनी सिंह

एशियाई बाजारों (Asian Markets) की बात करें तो शंघाई, हांगकांग, जकार्ता, टोक्यो, सोल और बैंकॉक के बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए थे। बाजार के जानकारों के अनुसार अमेरिकी बाजारों में लगातार तेजी, जिसने डॉव और एसएंडपी 500 को क्रमशः 40000 और 6000 से ऊपर पहुंचा दिया है, अब भारतीय बाजारों के लिए अनुकूल नहीं रह गई है। जानकारों ने आगे कहा कि भारत में वित्त वर्ष 2025 के लिए आय में अनुमान से भी खराब गिरावट के कारण शेयर की कीमतों पर असर पड़ रहा है, जिससे निकट भविष्य में मंदी का रुख बना हुआ है। एफआईआई अपना पैसा बेचना जारी रख सकते हैं और अमेरिका में निवेश कर सकते हैं, जिसने इस साल अब तक भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 8 नवंबर को 3,404 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1,748 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

Trending News