Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

आज देश राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है: Gehlot | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए  | Parmarth TV विक्टोरिया दिवस के मौके पर सजाई गईं दिलकश झांकियां | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव | Parmarth TV Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,761 रुपए सस्ती हुई चांदी, इतने घट गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: राजस्थान में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल कीमतें | Parmarth TV PM Modi के इटली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV

सोना खरीदारों के लिए राहत, चांदी की कीमत भी 16,000 रुपए से अधिक घटी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोना खरीदारों के लिए राहत, चांदी की कीमत भी 16,000 रुपए से अधिक घटी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपए प्रति किलो से कम हो गई है।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 2,885 रुपए कम होकर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,575 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,738 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,59,133 रुपए प्रति किलो था।

Also Read : पुलवामा हमला: आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन: अमित शाह

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं।

हाजिर के उलट वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.70 प्रतिशत बढ़कर 1,53,900 रुपए हो गई है। 

चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.86 प्रतिशत बढ़कर 2,43,200 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,989 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी करीब 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 77 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कल की तेज गिरावट के बाद एमसीएक्स पर सोने में तेजी के साथ कारोबार हुआ। सोने के लिए रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपए बना हुआ। अगर सोना 1,56,000 के नीचे कारोबार करना जारी रखता है तो यह 1,51,000 के अपने सपोर्ट को भी टेस्ट कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों की निगाहें अमेरिका के महंगाई के डेटा पर होंगी, जो कि शुक्रवार को शाम को जारी होगा और इससे सोने की आगे की कीमतें तय होंगी।

Pic Credit : ANI

Trending News