Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 309 अंक चढ़ा | Parmarth TV

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 309 अंक चढ़ा | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) सोमवार के कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर 309 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़ने के बाद 81,690.83 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 98.70 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़ने के बाद 25,062.9 पर कारोबार कर रहा है। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 981 शेयर हरे, जबकि 401 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1830 शेयर हरे और 901 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 185.30 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़ने के बाद के 51,357.60 पर है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स (Nifty Midcap Index) 7.80 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़ने के बाद 59,220.50 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 100 इंडेक्स 77.95 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़ने के बाद 26,132.05 पर है। सेंसेक्स पैक में विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा टॉप गेनर्स हैं। लूजर्स की लिस्ट में भारती एयरटेल , टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स हैं।

Also Read : मेनसिक के खिलाफ़ मुश्किल से जीते जोकोविच

एशियाई बाजारों (Asian Market) में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए थे। बाजार के जानकारों के अनुसार, “इस महीने, 11 अक्टूबर तक, एफपीआई ने 58710 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। इस बड़े पैमाने पर बिक्री का बाजार पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ा है क्योंकि पूरी एफपीआई बिक्री (FPI Sales) डीआईआई द्वारा अवशोषित कर ली गई है, जो निरंतर फंड प्रवाह प्राप्त कर रहे हैं।” बीते हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 230.05 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के बाद 81,381.36 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 34.20 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,964.25 पर बंद हुआ।

Trending News