Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Kharmas 2024 शुरू होते ही बंद हो जाएगी शहनाइयों की गूंज, दिसंबर की इस डेट को होगा आखिरी विवाह

Kharmas 2024 शुरू होते ही बंद हो जाएगी शहनाइयों की गूंज, दिसंबर की इस डेट को होगा आखिरी विवाह

दिसंबर का पहला पखवाड़ा शहनाइयों से गूंज रहा है। 14 दिसंबर को साल का आखिरी विवाह मुहूर्त होगा। इसके बाद पौष मास की शुरुआत से विवाह वर्जित हो जाएंगे। 14 दिसंबर को व्रत पूर्णिमा भी है। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 03 Dec 2024 11:53:15 AM (IST)

Updated Date: Tue, 03 Dec 2024 11:55:14 AM (IST)

दिसंबर के महीने के बाद शादियां एक महीने के लिए बंद हो जाएंगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिसंबर में छह शुभ विवाह मुहूर्त शेष हैं।
  2. 15 दिसंबर से खरमास 2024 शुरू होगा
  3. ज्योतिषाचार्य ने पानी ग्रहण मुहूर्त बताए।

धर्म डेस्क, इंदौर। दिसंबर का पहला पखवाड़ा शहर में शहनाइयों की गूंज से गूंजायमान है। साल 2024 के अंतिम विवाह मुहूर्त ने हर ओर उल्लास और उत्साह का माहौल बना दिया है। शुभ मुहूर्तों की शुरुआत हो चुकी है और अब छह शुभ तिथियां शेष हैं।

14 दिसंबर को साल का आखिरी विवाह मुहूर्त होगा। फिर पौष मास प्रारंभ होते ही विवाह वर्जित हो जाएंगे। देवकार्य जारी रहेंगे। मांगलिक कार्यों के लिए नए वर्ष की प्रतीक्षा करनी होगी। 14 दिसंबर के बाद पौष मास की शुरुआत होगी, जिसमें शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

दिसंबर के महीने में शादी के मुहुर्त

  • ज्योतिषाचार्य पंडित रामेश्वर दूबे ने बताया कि देव पंचांग अनुसार 4 दिसंबर पानी ग्रहण का समय शाम 6:30 से रात्रि 8:16 तक, छह दिसंबर को पानी ग्रहण का मुहूर्त सुबह 7:14 से सुबह 9:20 तक, दिन में 2:15 से 3:56 तक, शाम को 4:30 से 6:6 तक, रात में 2:42 से 4:55 तक
  • सात दिसंबर पानी ग्रहण का मुहूर्त सुबह 7:10 से 9:16 तक, दिन में 2:11 से 3:52 तक, 12 दिसंबर पानी ग्रहण का मुहूर्त सुबह 6:50 से 8:56 तक और 14 दिसंबर पानी ग्रहण मुहूर्त रात 4:23 से रात 6:39 तक है। इसी तरह पुष्पांजलि पंचांग में विवाह मुहूर्त दिसंबर में 2, 3, 4, 9, 10, 11 और 14 तारीख है।
  • 14 दिसंबर को व्रत पूर्णिमा है। 14 दिसंबर को शाम पांच बजे से पूर्णिमा है, इसमें व्रत कर सकते हैं। 15 को दोपहर 2:30 तक पूर्णिमा रहने वाली है। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। 15 तारीख को स्नान दान पूर्णिमा होगी। दोपहर 2:30 के बाद प्रतिपदा तिथि लग रही है। इसी के साथ पौष मास शुरू हो जाएगा।
Trending News