इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार है। इसके लागू होने से पहले उनके लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये हैं कि आठवें वेतन आयोग में 40 साल पुराने नियम में बदलाव हो सकता है। इससे रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
खबरों के अनुसार, पेंशनर्स और कर्मचारी यूनियन ने समय से पहले ली गई पेंशन को फिर से शुरू करने के लिए 15 साल का समय कम किए जाने की मांग की है। कई यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग से सिफारिश की है कि इस समय को 10 से 12 साल बाद फिर से शुरू किया जाए।
यूनियनों ने तर्क दिया कि मौजूदा नियम दशकों पुरानी आर्थिक और एक्चुअरी मान्यताओं पर आधारित है। आपको बता दें कि 15 साल की कम्यूटेड पेंशन का नियम 1986 में लाया गया था। इस नियम में बदलाव होता है तो ये कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर होगी।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







