इंटरनेट डेस्क। आमजन को एक बार फिर से झटका लगा है। ये झटका सीएनजी की कीमत बढ़ने से लगा है। खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सीएनजी के दाम एक बार फिर से इजाफा कर दिया गया है।
खबरों के अनुसार, दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली सिटी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज इसकी कीमत में दो रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है। अब यहां पर एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत बढ़कर 83.09 रुपए हो गई है। पहले दिल्ली में सीएनजी की कीमत 81.09 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
दूसरे शहरों में भी सीएनजी के दाम में दो रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। इससे पहले 15 मई और 23 मई को भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से सीएनजी के दाम दो-दो रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बढ़ाए थे। इस प्रकार तीन बार में सीएनजी 6 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







