इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सरकारी कर्मचारी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को लेकर एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है। जुलाई 2026 का इंडेक्स जारी किया जा चुका है, जिसमें पिछले महीने के मुकाबले 1.3 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस आंकड़े को देखते हुए अब कर्मचारियों की नजर अगले डीए संशोधन पर है। उम्मीद है कि त्योहारों से पहले सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकरी है।
श्रम ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2026 में एआईसीपीआई-आई डबल्यू इंडेक्स 1.3 अंक से बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया। वहीं, जुलाई2026 में खुदरा महंगाई की सालाना दर 4.57 प्रतिशत हो गई, जबकि एक साल पहले जुलाई 2025 में यह 2.66 प्रतिशत थी। ऐसे में आने वाले समय में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
हालिया आंकड़ों को देखते हुए इस बार कर्मचारियों केे डीए में करीब 3 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है।
pc- newsbytesapp.com







