इंटरनेट डेस्क। अगर इस महीने के अंत तक लोगों ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाई तो फिर उनको राशन नहीं मिलेगा। खबरों के अनुसार, गोड्डा के करीब पांच लाख उपभोक्ताओं को अब इस प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
अब ये लोग 31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उन्हें पीडीएस दुकान से राशन उठाव में मुश्किलें आने वाली है। आपको बता दें कि गोड्डा जिले में 12 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से प्रति माह प्रति यूनिट पांच किग्रा अनाज फ्री में उपलब्ध करवाया जाता है।
यहां पर अभी तक 7.34 लाख कार्ड धारकों ने ही ई-केवाईसी का काम करवाया है। वहीं, पौने पांच लाख राशन कार्ड धारकों ने अब तक ऐसा नहीं किया है। अगर इन लोगों ने इसी महीने की अन्तिम तारीख तक ई-केवाईसी नहीं करवाया तो एक अप्रैल 2025 से ई-पाश मशीन से राशन का उठाव बंद हो जाएगा। इन लोगों को आज ही ये काम करवा लेना चाहिए।
PC:zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromjagran







