Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Holika Sthal Puja Vidhi: ऐसे करें होलिका स्थल की पूजा… जानिए पूजन सामग्री और मंत्र

Holika Sthal Puja Vidhi: ऐसे करें होलिका स्थल की पूजा… जानिए पूजन सामग्री और मंत्र

सभी प्रमुख शहरों और गांवों में होलिका दहन की तैयारियां कर ली गई हैं। रात में भद्रा का साया हटने के बाद होलिका दहन होगा। इस दौरान कई तरह की परंपराओं का निर्वाह किया जाता है। होलिका दहन स्थल पर पूजा का विशेष महत्व है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 13 Mar 2025 10:32:34 AM (IST)

Updated Date: Thu, 13 Mar 2025 11:30:23 AM (IST)

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता है।

HighLights

  1. सुबह 10.36 बजे से प्रारंभ होगा भद्रा काल
  2. रात्रि 11.27 बजे तक रहेगा, फिर दहन
  3. 47 मिनट तक ही होलिका दहन का समय

धर्म डेस्क, इंदौर। इस साल होलिका दहन पर सुबह से रात 11.27 बजे तक भद्रा का वास पृथ्वी लोक में है। पूर्णिमा तिथि पर जब तक भद्रा का वास होता है, तब तक होलिका दहन नहीं किया जाता।

इस मान्यता के चलते भद्रा काल समाप्त होने के पश्चात रात्रि 11.28 बजे से होलिका दहन किया जाएगा। रायपुर के पं. मनोज शुक्ला के अनुसार, 13 मार्च को सुबह 10.36 से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होकर 14 मार्च को सुबह 12.15 बजे तक रहेगी।

14 मार्च को उदया तिथि पर पूर्णिमा है, किंतु पूर्णिमा दोपहर तक तीन प्रहर से कम है। चूंकि होलिका दहन पूर्णिमा पर रात्रिकालीन में भद्रा मुक्त काल में करना चाहिए। इसलिए 13 मार्च की रात्रि में भद्रा समाप्त होने पर होलिका दहन किया जाएगा।

भद्रा काल सुबह 10.36 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 11.27 बजे तक रहेगा। भद्रा काल समाप्त होने के बाद रात्रि में 11.28 बजे से देर रात्रि 12.15 बजे तक मात्र 47 मिनट तक ही होलिका दहन किया जा सकेगा।

  • पूर्णिमा तिथि आरंभ : 13 मार्च प्रातः 10:36 से
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त : 14 मार्च, दोपहर 12:15 तक

naidunia_image

शनिदेव की बहन है भद्रा

शास्त्रों में भद्रा को सूर्य की पुत्री और शनिदेव की बहन माना गया है। भद्रा का स्वभाव क्रोधी है। स्वभाव को नियंत्रित करने के लिए ब्रह्मा ने कालगणना में स्थान दिया है। भद्रा तीनों लोक में भ्रमण करती हैं, जब भद्रा मृत्यु लोक में होती हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इस समय शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

ऐसे करें होलिका स्थल का पूजन

पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर मुंह करें। पूजा थाल में एक लोटा जल, माला, रोली, चावल, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग बताशा, गुलाल, नारियल, पके चने की बालियां, गेहूं की बालियां, गोबर की माला, शक्कर की माला से पूजन करें। कच्चे सूत को होलिका स्थल के चारों ओर लपेटते हुए परिक्रमा करें।

निम्न मंत्र का उच्चारण करें ‘अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होली बालिशै:। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम् ।’

naidunia_image

पूर्व दिशा में होलिका की अग्नि प्रगति की सूचक

रायपुर के स्वामी राजेश्वरानंदस्वामी राजेश्वरानंद के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि यदि पूर्व दिशा की ओर उठती दिखाई दे, तो यह शहर और राज्य की प्रगति की सूचक हैं। उस राज्य के मुखिया से प्रजा प्रसन्न रहती हैं। साथ ही राजा का मान, सम्मान और प्रभुत्व बढ़ता है।

उनके मुताबिक, पूर्व दिशा में भगवान का वास होता है। सूर्यदेव भी पूर्व दिशा से ही उदित होते हैं। इसी तरह होलिका दहन की लपटें यदि दक्षिण दिशा की ओर जाएं, तो फसलों का नुकसान होता है। सत्ता पक्ष के नेताओं में आपसी मतभेद होता है। यदि लपटें उत्तर दिशा की ओर जाए तो सुख, समृद्धि की सूचक है।

उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है।यह संकेत धन,धान्य में वृद्धि देने वाला होता है। यदि पश्चिम दिशा की ओर लपटें उठतीं दिखे तो अति वर्षा, आगजनी की घटनाएं बढ़ती हैं।

यहां भी क्लिक करें – होलिका दहन पर क्या करें… पढ़ें शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और कथा

यहां भी क्लिक करें – पूर्णिमा तिथि लगते ही प्रारंभ हो जाएगी भद्रा, रात 11.26 बजे तक रहेगा असर… नोट कीजिए होलिका दहन का श्रेष्ठ समय

Trending News