इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राशन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से अब दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल्स, 2026 की अधिसूचना जारी कर नए नियम लागू किए गए हैं। सरकार की ओर से ये कदम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और जरूरतमंदों तक सस्ता राशन पहुंचाने वाला बनाने के लिए उठाया है।
नए नियम लागू होने के साथ ही कई लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा। सात श्रेणी के लोगों को इससे बाहर कर दिया गया है। जिन परिवारों की सालाना आय ₹1.2 लाख से अधिक है उन्हें , ए से ई कैटेगरी कॉलोनी में निजी संपत्ति रखने वाले लोगों को, इनकम टैक्स भरने वाले परिवार को, चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार को, 2 किलोवॉट से अधिक बिजली कनेक्शन वाले घर के परिवार को, सरकारी या सरकारी-संयुक्त संस्था में कार्यरत सदस्य को और पहले से अन्य खाद्य सब्सिडी योजना का लाभ लेने वाले लोगों को राशन कार्ड की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
PC:india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







