इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भी एक है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को ना सिर्फ लोन मिलता है बल्कि क्रेडिट कार्ड केन्द्र सरकार की ओर भी दिया जाता है। कोरोना काल में शुरू की गई इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी लगाने वाले विक्रेताओं को तीन अलग-अलग किस्तों में लोन सरकार की ओर से दिया जाता है।
ये तीन किस्त 15000 रुपए, 25000 रुपए और 50000 रुपए तक के होते हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ब्याज सब्सिडी, क्रेडिट गारंटी सहायता और पात्र विक्रेताओं के लिए तीस हजार रुपए तक का यूपीआई–लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाता है। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए दिए जाने वाले क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम तीस हजार रुपए तक की क्रेडिट लिमिट मिल प्रदान की जाएगी।
शुरुआत में कार्ड की ऑपरेटिंग लिमिट दस हजार रुपए होगी। कार्ड का संतोषजनक उपयोग होने पर इस लिमिट को धीरे-धीरे बढ़ाकर ₹30,000 तक किया जा सकेगा। इसके विशेष बात इंटरेस्ट-फ्री क्रेडिट पीरियड होगी।
PC: indiatv.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







