Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Government scheme: पहली बार किसानों को मिलेगा ये अनुदान, राजस्थान सरकार ने लागू कर दी है ये योजना  | Parmarth TV

Government scheme: पहली बार किसानों को मिलेगा ये अनुदान, राजस्थान सरकार ने लागू कर दी है ये योजना  | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले एक और बड़ा कदम उठाया है। भजनलाल सरकार ने अब दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना लागू कर दी है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने कृषि एवं उससे जुड़े हुए क्षेत्रों में उत्पादन तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना, 2024-25 लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश में पहली बार दीर्घकालीन कृषि ऋणों का समय पर चुकारा करने पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान वर्ष 2024-25 के  दौरान वितरित ऋणों का समय पर चुकारा करने पर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने दी है।  सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक बताया कि सरकार की ओर से साल 2024-25 के बजट में 2 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान की घोषणा की गई थी, जिसे किसान हित में प्राथमिकता से लागू कर दिया गया है। 

पहली बार उत्पादक अकृषि ऋणी किसानों को किया जाएगा लाभान्वित 

दक ने जानकारी दी कि जिन किसानों द्वारा पूर्व में कृषि ऋण प्राप्त किया है और वे अपने ऋण का समय पर चुकारा कर रहे हैं, ऐसे किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। पहली बार इस योजना के तहत उत्पादक अकृषि ऋणी किसानों को भी सम्मिलित कर लाभान्वित किया गया है। अब उत्पादक अकृषि ऋणों का समय पर चुकारा करने वाले किसानों को भी 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। 

PC:  dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

 

Trending News