इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन अपने-अपने स्तर पर किया जा रहा है। सरकारों की ओर से महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।
हाल ही में झारखंड सरकार की ओर से महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री मैया योजना की शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से 12 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे। हालांकि योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी डॅाक्यूमेंटेशन व शर्तों को पूरा करना होगा। इस योजना के लिए 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
झारखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से संचालित इस योजना के लिए लगभग 37 लाख पात्र महिलाएं पहले ही आवेदन कर चुकी हैं। झारखंड की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
इस प्रकार से आपको करना होगा आवेदन
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको निकटवर्ती आंगनबाडी केन्द्र जाना होगा। आंगनबाडी केन्द्र में संबंधित कार्यकत्री से योजना का आवेदन फॅार्म लेना होगा। अब इसे भरकर आधार कार्ड, पेन कार्ड, आय प्रमाणपत्र, मूल निवास आदि दस्तावेज लगाकर जमा करवाना होगा।
दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद संबंधित महिला का नाम योजना के लाभार्थियों की सूची में जोड़ लिया जाएगा। इसके बाद बैंक खाते में इस सरकारी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। महिलाओं के लिए ये योजना बहुत ही लाभकारी साबित होगी।
PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







