Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver prices: एक ही दिन में 8,002 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए दाम | Parmarth TV सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हुआ हमला, 1 भारतीय सहित 3 की मौत | Parmarth TV CJP: कम नहीं हो रही सौरव दास, आशुतोष रांका की मुश्किले, क्राइम ब्रांच ने बुलाया आज ही, कल ही आए थे जमानत पर बाहर | Parmarth TV लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV aap: पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोकने का AAP ने लगाया आरोप, 50 हजार के जुर्माने की भी कही बात, केंद्र को लिया निशाने पर | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: नहीं मिली राहत, कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना 1,884 और चांदी 2,900 रुपए हुई सस्ती, ये है आज का भाव | Parmarth TV

Indian Railways: एक जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल सफर, लागू होगा ये नया किराया टैरिफ | Parmarth TV

Indian Railways: एक जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल सफर, लागू होगा ये नया किराया टैरिफ | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग नियमित रूप से ट्रेन में सफर करते हैं। अब रेल यात्रियों को एक जुलाई से बड़ा झटका लगने वाला है। रेलवे की ओर से ट्रेन किराया बढ़ा दिया गया है। यात्रियों को अब एक जुलाई से ज्यादा किराया देना होगा। खबरों के अनुसार, भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन किराए को लेकर नया किराया टैरिफ लागू करने की घोषणा की गई है। ये लागू होते ही रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर इसकी सीधा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, रेल की कुछ कैटेगरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

खबरों के अनुसार, नए किराया टैरिफ के तहत मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन एसी कोच में यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा देना होगा। जबकि, इन्हीं ट्रेनों में एसी क्लास से यात्रा करने पर यात्रियों को प्रति किमी 2 पैसे पहले से अधिक देने होंगे। वहीं, सामान्य द्वितीय श्रेणी में पांच सौ किमी तक तो कोई इजाफा नहीं किया गया है, लेकिन पांच सौ किमी के बाद सफर करते हैं तो आपको प्रति किमी के लिए आधार पैसा अतिरिक्त देना होगा।

हालांकि शहरी ट्रेनों के किराए में भारतीय रेलवे की ओर से कोई बढ़ोतरी या बदलाव नहीं किया है। ये रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। 

1 जुलाई 2025 से करना होगा नए किराया टैरिफ के हिसाब से भुगतान 

खबरों के अनुसार, भारतीय रेलवे की ओर से नया किराया टैरिफ को 1 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा। ऐसे में 1 जुलाई के बाद ट्रेन टिकट बुक करवाने पर आपको नए किराया टैरिफ के हिसाब से भुगतान करना होगा। 

PC: yourstory

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala

 

Trending News