Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

US: भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगने का खतरा मंडरा, ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले कानून पर किए दस्तखत | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री और यूएई के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत, शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई | Parmarth TV Government Scheme: बच्चे के जन्म पर मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी, सरकार ने किया ऐलान, जाने किस तारीख से शुरू होगी योजना | Parmarth TV Donald Trump अब यूरोप को लेकर उठा सकते हैं ये बड़ा कदम, ऐसा किया तो… | Parmarth TV LPG e-KYC: एलपीजी ई-केवाईसी के नाम पर आपके साथ भी हो सकती हैं ठगी, नहीं बताएं OTP | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV लंदन से ढाका जा रहे विमान में दो लोग आपस में भिड़े, एक-दूसरे को मारे घूंसे | Parmarth TV टीएमसी का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी… | Parmarth TV LPG Cylinders: क्या कम हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आज ये है रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 6474 रुपए महंगी हुई चांदी, 1809 रुपए बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV

LPG e-KYC: एलपीजी ई-केवाईसी के नाम पर आपके साथ भी हो सकती हैं ठगी, नहीं बताएं OTP | Parmarth TV

LPG e-KYC: एलपीजी ई-केवाईसी के नाम पर आपके साथ भी हो सकती हैं ठगी, नहीं बताएं OTP | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इस समय एलपीजी ई केवाईसी को लेकर गहमा गहमी का काम चल रहा है। लेकिन इसी चीज का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। शातिर ठग फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों को ई-केवाईसी करवाने के नाम पर लूट रहे हैं, अगर आपने भी ई-केवाईसी नहीं करवाई है और आपको भी ई-केवाईसी करवाने के लिए ऐसा कोई फोन या मैसेज आता है तो सावधान हो जाए।

गैस एजेंसी कभी नहीं करेगी कॉल
सबसे जरूरी बात यह है कि गैस एजेंसी कभी भी कॉल करके ई-केवाईसी नहीं करती है। ई-केवाईसी आप ऑनलाइन के जरिए और गैस एजेंसी जाकर करवा सकते हैं, अगर आपके पास कोई कॉल आता है तो उसपर बिल्कुल भरोसा न करें। ऐसे मामलों में कॉल करने वाला ठग आपसे अपने आपको गैस एजेंसी का कर्मचारी बताएगा और आपसे कहेगा कि अगर आपने ई-केवाईसी आज नहीं करवाई तो आपका गैस कनेक्शन काटा जा रहा है। ऐसे में आप घबराएं नहीं।

ई-केवाईसी के नाम पर होगी ठगी
ठग आपसे ई-केवाईसी करने के नाम पर ओटीपी मांग सकता है, अगर कोई व्यक्ति डर कर ओटीपी या फिर अपने बैंक से जुड़ी जानकारी को शेयर कर देता है तो उसका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। इसलिए अगर कोई आपको कॉल करके या फिर मैसेज में भी अपने आपको गैस एजेंसी से जुड़ा व्यक्ति बताता है तो आप विश्वास नहीं करें।

PC-10tv.in/telugu

Trending News