इंटरनेट डेस्क। जुलाई की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर 1 जुलाई को सस्ता कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज सुबह 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करीब 60 रुपए सस्ता कर दिया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को इस बार भी राहत नहीं मिली है। इसकी कीमत में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को अभी भी कीमतों में कमी होने का इंतजार है।
आज कीमत में कमी होने से राष्टीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1723.50 रुपए के स्थान पर 1665 रुपए मिलेगा। यहां पर इस सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपए की कटौती की गई है। कोलकाता में आज से ये सिलेंडर 57 रुपए सस्ता हो गया है। यहां पर अब ये कॉमर्शियल सिलेंडर 1826 रुपए के स्थान पर 1769 रुपए में मिलेगा। मायानगरी मुंबई में इस सिलेंडर की रेट 1616 रुपए हो गई है। पहले 1674.50 रुपए थी। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1823.50 रुपए हो गई है। जून में 1881 रुपए थी।
जयपुर में इतने रुपए का मिल रहा है घरेलू एलपीजी सिलेंडर
वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। ये अब भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में 856.5, दिल्ली में 853.00, गुरुग्राम में 861.5, अहमदाबाद में 860, पटना में 942.5, आगरा में 865.5, भोपाल में 858.5, मुंबई में 852.50, और पुणे में 856 रुपए में मिल रहा है।
PC:rajasthan.ndtv.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromlivehindustan







