इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़े तनाव के बाद गुरुवार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। इससे आमजन ने राहत जरूर ही महसूस की होगी। घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने से लोगों को पुरानी कीमतों पर ही इन्हें खरीदना होगा।
जयपुर में 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए है। वहीं यहां पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 2,776.00 रुपए खर्च करने होंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज भी 942.00 रुपए और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2747.50 रुपए में ही मिलेगा। देश में लम्बे समय से 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कई बार बदलाव हो चुका है।
शहर: घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा), कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा)
मुंबई: 941.50, 2,701.00
कोलकाता: 968.00, 2,884.00
चेन्नई: 957.50, 2,916.50
बेंगलुरु: 955.50, 2,831.00
PC: tv9hindi.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







