इंटरनेट डेस्क। बेटी के बेहतर भविष्य के लिए बहुत से लोगों द्वारा निवेश किया जा रहा है। आज हम आपको एक विशेष योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से बिटिया की शादी के लिए 5 हजार रुपए निवेश करके 25 लाख रुपए जमा कर सकते हैं।
ये मोटी राशि प्राप्त करने के लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवाने के बाद हर महीने 5 हजार रुपए का निवेश आपको करना होगा। आपको इतने रुपए की राशि पूरे 15 सालों तक करनी होगी। निवेश अवधि के दौरान इस पर प्रति वर्ष 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलने की उम्मीद करनी होगी।
रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक रहने पर 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय निवेशक को 25,22,880 रुपए मिलेंगे। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होते हैं, इसी कारण आपको विशेषज्ञों की सलाह पर ही इसमें निवेश करना चाहिए। ये योजना आपकी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी।
PC:entrepreneur
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







