Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Pan card apply online: घर बैठे मिनटों में बनवाएं PAN Card, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स | Parmarth TV

Pan card apply online: घर बैठे मिनटों में बनवाएं PAN Card, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स | Parmarth TV

PAN कार्ड (पर्मानेंट अकाउंट नंबर) भारत में एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। बैंकिंग, टैक्स भरने या वित्तीय लेनदेन के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आपका PAN कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो आप इसे घर बैठे 10 मिनट में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें इसका आसान तरीका।

PAN कार्ड क्यों है जरूरी?

PAN कार्ड का उपयोग वित्तीय और बैंकिंग कार्यों में अनिवार्य है। बड़ी राशि के लेनदेन, इनकम टैक्स फाइल करने और अन्य कार्यों के लिए इसकी जरूरत होती है। पहले पैन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब आप इसे ऑनलाइन, आसानी से बना सकते हैं।

क्या है e-PAN कार्ड?

e-PAN कार्ड PAN का डिजिटल संस्करण है, जो फिजिकल पैन कार्ड के बराबर मान्य होता है। इसे आधार कार्ड के जरिए अप्लाई किया जा सकता है। e-PAN पर एक यूनिक अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है, जो आपकी पहचान का प्रतीक है।

e-PAN कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ वेबसाइट पर जाएं।
  2. नीचे स्क्रॉल करके Instant e-PAN ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर, लेफ्ट साइड में Get New e-PAN विकल्प चुनें।
  4. आधार कार्ड का 12-अंकीय नंबर दर्ज करें।
  5. "I confirm that" विकल्प पर टिक करें और आगे बढ़ें।
  6. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। इसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
  7. अपनी ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  8. सबमिट करने के बाद एक कन्फर्मेशन नंबर मिलेगा।
  9. वेरिफिकेशन के बाद, आप e-PAN को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

e-PAN कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएं और "Check Status/Download PAN" विकल्प पर क्लिक करें।
  • कन्फर्मेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके स्टेटस चेक करें।
  • अगर एप्लिकेशन अप्रूव हो गया है, तो आप e-PAN को डाउनलोड कर सकते हैं।

नोट :e-PAN कार्ड फिजिकल पैन कार्ड के बराबर वैध है। इसे वित्तीय लेनदेन, बैंकिंग, और टैक्स से संबंधित कार्यों के लिए उपयोग कर सकते हैं।

Trending News