इंटरनेट डेस्क। अप्रैल माह के पहले दिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। तेल कंपनियों ने इस सिलेंडर की कीमत में करीब 45 रुपए तक की कमी की है। हालांकि आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 1 अप्रैल 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है।
खबरों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के भाव में एक बार फिर कोई संशोधन नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.55 रुपए ही बनी हुई है। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 91.01 रुपए प्रति लीटर ही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं में मुंबई में आज पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
PC:financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







