Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

April Festival List 2025: अप्रैल में रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव से लेकर मनाए जाएंगे ये त्योहार, यहां देखें लिस्ट

April Festival List 2025: अप्रैल में रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव से लेकर मनाए जाएंगे ये त्योहार, यहां देखें लिस्ट

अप्रैल का महीना धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, कामदा एकादशी, हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा जैसे प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। इस दौरान साधक देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 01 Apr 2025 04:42:35 PM (IST)

Updated Date: Tue, 01 Apr 2025 04:42:35 PM (IST)

अप्रैल में कौन-से पर्व होंगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अप्रैल में कई धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं।
  2. कामदा एकादशी का व्रत इस महीने होता है।
  3. इस माह में चैत्र नवरात्रि और राम नवमी होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। अप्रैल का महीना सनातन धर्म में खास महत्व रखता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा होती है, जिसमें व्रत और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसके अलावा कई अन्य व्रत और पर्व भी इस माह में मनाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि अप्रैल 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की डेट क्या है…

अप्रैल 2025 के व्रत-त्योहार की लिस्ट (April Vrat Tyohar 2025)

  • 01 अप्रैल- मासिक कार्तिगाई और विनायक चतुर्थी
  • 02 अप्रैल – लक्ष्मी पञ्चमी
  • 03 अप्रैल – यमुना छठ, रोहिणी व्रत और स्कन्द षष्ठी
  • 05 अप्रैल – मासिक दुर्गाष्टमी
  • 06 अप्रैल – राम नवमी और स्वामीनारायण जयंती
  • 08 अप्रैल – कामदा एकादशी
  • 09 अप्रैल – वामन द्वादशी
  • 10 अप्रैल – महावीर स्वामी जयन्ती, प्रदोष व्रत
  • 12 अप्रैल – हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा
  • 13 अप्रैल- वैशाख माह की शुरुआत
  • 14 अप्रैल- मेष संक्रान्ति
  • 16 अप्रैल- विकट संकष्टी चतुर्थी
  • 20 अप्रैल- भानु सप्तमी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 24 अप्रैल- वरुथिनी एकादशी व्रत
  • 25 अप्रैल- प्रदोष व्रत
  • 26 अप्रैल- मासिक शिवरात्रि
  • 27 अप्रैल- वैशाख अमावस्या
  • 29 अप्रैल- परशुराम जयंती और मासिक कार्तिगाई
  • 30 अप्रैल- अक्षय तृतीया और रोहिणी व्रत

चैत्र नवरात्र 2025 कैलेंडर (Chaitra Navratri Calendar 2025)

  • पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी।
  • दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी।
  • तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी।
  • चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी।
  • पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होगी।
  • छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी।
  • सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी।
  • आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होगी।
  • नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी।

कन्या पूजन 2025 की तारीख (Kanya Pujan 2025 Date)

चैत्र नवरात्र में कन्या पूजन का बहुत महत्व होता है। कन्याओं का खाना खिलाने के बाद पूजन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे माता रानी प्रसन्न होती है। इस साल चैत्र नवरात्र में अष्टमी 5 अप्रैल और नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी, जिसमें कन्या पूजन होगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News