इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने जुलाई माह की पहली तारीख को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आज भी कंपनियों की ओर से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी की गई कीमतों के मुताबिक, आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपए प्रति लीटर ही है। एक दिन पहले भी पेट्रोल की कीमत यहां पर इतनी ही थी। वहीं जयपुर में आज डीजल की कीमत 90.36 रुपए प्रति लीटर है। एक दिन पहले भी जयपुर में डीजल की कीमत 90.36 रुपए प्रति लीटर ही थी।
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ही ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। जयपुर में लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







