इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में से ही एक हैं पीएम किसान योजना, इस योजना में किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं और इसी क्रम में इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये 24वीं किस्त कब आएगी? क्या अक्तूबर में 24वीं किस्त रिलीज होगी भी या नहीं? चलिए जानते हैं।
क्या अक्तूबर में 24वीं किस्त आएगी या नहीं?
अब तक जारी हुई किस्तें लगभग इसी समय पर जारी हुई हैं
वहीं, 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई थी
इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है
इसलिए माना जा रहा है कि इसी महीने 24वीं किस्त जारी हो सकती है, लेकिन अब तक किस्त को लेकर कोई अपडेट नहीं है
ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी है कि इस महीने 24वीं किस्त आएगी या नहीं?
क्या इस महीने नहीं आएगी 24वीं किस्त?
माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही 24वीं किस्त जारी होनी की तारीख का एलान कर सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक वेबसाइट पर 24वीं किस्त की कोई जानकारी नहीं है, ऐसे में माना जा रहा हैं कि 24वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है।
pc-newsonair.gov.in






