इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अब जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से 33 साल बाद हटा दिया है। सरकार के इस कदम के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर कोई भी प्रदर्शन नहीं कर सकेगा।
गृह मंत्रालय ने द्वारा बनाई गई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं। खबरों के मुताबिक, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विरोध-प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए वैकल्पिक स्थानों की पहचान करने के उद्देश्य से एक कमेटी गठित की थी।
इसकी सिफारिशों के बाद इन तीनों स्थानों को प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है। इन तीनों स्थलों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की प्रक्रिया और नियमों को लेकर संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया अलग से सरकार की ओर से जारी की जाएगी।
PC: peoplesupdate
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






