इंटरनेट डेस्क। इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के विजेताओं के नाम का भी ऐलान हो गया है। इस बार का ये पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज विजेताओं के नाम का ऐलान किया है।
दोनों को इस पुरस्कार के तहत कुल 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी 11.5 करोड़ रुपए प्रदान की जाएगी। ये राशि दोनों को आपस में बराबर बांटनी होगी। खबरों के अनुसार, 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दोनों को ऐसे आर्थिक मॉडल विकसित करने के लिए दिया गया है, जिनसे मंदी और महंगाई जैसी समस्याओं से निपटने के लिए बेहतर नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी।
अर्थशास्त्रियों की उनकी रिसर्च बताती है कि लोगों के खर्च और कंपनियों के फैसले अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करते हैं। इससे सरकारों और केंद्रीय बैंकों को यह समझने में सहायता मिलेगी कि आर्थिक संकट के समय कौन-से कदम उठाए जाने चाहिए।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






