Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV UP: पति के होते पत्नी का चल रह था अफेयर, प्रेमी ने कर दिया पति को फोन, तुम्हारी बीबी हैं मेरे साथ होटल में…4 घंटे तक किया उसके साथ…. | Parmarth TV राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV आधार में नाम बदलने के UIDAI ने जारी कर दिए हैं नए नियम, अब करना होगा ऐसा | Parmarth TV सरकार का बड़ा ऐलान, आधी कीमत पर राशन कार्ड वालों को मिलेंगे चीनी, आटा और सूजी | Parmarth TV

राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV

राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इंडिया गठबंधन की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हुई हैं और चुनाव में वोट चोरी की जा रही है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस ने उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

राहुल गांधी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हमारी मीटिंग हुई। मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने इसे मानने से इनकार नहीं किया। उन्होंने ये नहीं कहा कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं। उल्टा राष्ट्रपति ने हमसे कहा है कि आप 'वोट चोरी' के सबूत लाइए। हम उन्हें 'वोट चोरी' का सबूत देने को तैयार हैं।

 राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि पूरा देश जानता है, छात्र जानते हैं कि देश में 'वोट चोरी' हो रही है। नरेंद्र मोदी इसके architect हैं। अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे लागू कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने इससे भी इनकार नहीं किया।

हमने चुनावों में मतपत्र की व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की: खड़गे
खबरों के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने चुनावों में मतपत्र की व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वोट चोरी के सबूत मांगे, जो हम उन्हें उपलब्ध कराएंगे। टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने इस संबंध में कहा कि हम साथ हैं, हम बहुत मजबूत हैं और हम 60 प्रतिशत से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News