Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV UP: पति के होते पत्नी का चल रह था अफेयर, प्रेमी ने कर दिया पति को फोन, तुम्हारी बीबी हैं मेरे साथ होटल में…4 घंटे तक किया उसके साथ…. | Parmarth TV राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV आधार में नाम बदलने के UIDAI ने जारी कर दिए हैं नए नियम, अब करना होगा ऐसा | Parmarth TV सरकार का बड़ा ऐलान, आधी कीमत पर राशन कार्ड वालों को मिलेंगे चीनी, आटा और सूजी | Parmarth TV

पीएम मोदी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं: Bhajanlal | Parmarth TV

पीएम मोदी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं: Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेन्द्र मोदी के सत्ता में 25 साल पूरे होने पर बड़ी बात कही है। सीएम भजनलाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जयपुर के वी.टी. रोड स्थित मेला ग्राउंड में 'जनसेवा यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा' (सेवा ज्योति यात्रा) में सम्मिलित हुए।

उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्र प्रथम और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत मोदी जी का यह 25 वर्षों का सेवाकाल आज देश के 140 करोड़ नागरिकों के हृदय में बसता है। उनके प्रति जनता का यह असीम स्नेह, अटूट विश्वास और वैश्विक स्तर पर उनकी सर्वमान्य लोकप्रियता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं।

राजस्थान का जन-जन भी मोदी के प्रति उसी अटूट श्रद्धा और आत्मीय भाव से जुड़ा हुआ है। इसी अगाध जनसमर्थन और उत्साह के साथ मेला ग्राउंड से सिटी पार्क तक 'मशाल मार्च' निकाला गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहभागिता की। इस यात्रा में उमड़ा अपार जनसैलाब प्रधानमंत्री के लोकप्रिय नेतृत्व और 'विकसित भारत 2047' के उनके संकल्प के प्रति जनता के दृढ़ विश्वास को दर्शाता है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News