इंटरनेट डेस्क। देश के करीब दो करोड़ राशन कार्ड वाले परिवारों को चीनी, आटा और सूजी आधी कीमत पर मिलेंगे। पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। त्यौहारों के मौसम में महंगाई की मार झेल रहे गरीबों के लिए ये राहत भरी खबर है।
खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब दो करोड़ परिवारों को चीनी, आटा और सूजी 50% सब्सिडी देने का ऐलान किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस सामान को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया है।
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ऐलान किया कि अक्टूबर में पात्र परिवारों को एक किलो चीनी 30 रुपए और एक किलो आटा 19 रुपए अैर 500 ग्राम सूजी भी 50% सब्सिडी पर दी जाएगी। गरीबों को इस कदम से राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार का प्रयास ये सामान दुर्गा पूजा से पहले लाभार्थियों तक पहुंचने का है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






