इंटरनेट डेस्क। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है। खबरों के अनुसार, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है।
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरी राजधानी में 26 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। नई दिल्ली जिले में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्मर कैमरों से लैस हैं।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया
प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 600 समर्थकों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिए जाने की भी खबर आ रही है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली प्रशासन की ओर से वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द
वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द करदी गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी में भारी भीड़ और संभावित यातायात जाम को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया है प्रशासन की ओर से इंडिया गेट के आसपास 4 किमी के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद करवा दिया गया है।
PC: livehindustan.






