इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य के नागरिकों और महिला कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।
वहीं प्रदेश की लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कार्यस्थल पर बेहतर वेशभूषा और सुविधा के लिए हर साल एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने का भी बड़ा फैसला सरकार ने लिया है। सरकार के फैसले से त्योहारी सीजन में उज्ज्वला योजना से जुड़े गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरा चरण जनवरी से मार्च 2027 के दौरान लागू रहेगा। सरकार ने प्रदेश में 190145 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए तैनात कुल 380290 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने इन महिला कर्मियों को 1 अतिरिक्त साड़ी हर साल दिए जाने का निर्णय लिया है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






