इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से शनिवार को भी एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। आज भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को महंगी कीमतों पर ही एलपीजी सिलेंडर खरीदेने होंगे। जयपुर में आज भी लोगों को 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 945.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं 19 किलों वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए लोगों को 2,839.00 रुपए ही खर्च करने होंगे। नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है। यहां पर 19 किलो वाला सिलेंडर अब भी ₹2,810 का मिलेगा। अक्टूबर माह में कमर्शियल एलपीजी कीमत में इजाफा किया था। आपको बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 1 अक्टूबर से 62.50 रुपए का इजाफा हुआ था। जबकि घरेलू सिलेंडर की दाम लम्बे समय से नहीं बदले हैं।
शहर: घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो), कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)
मुंबई: ₹912.50, ₹2,764
कोलकाता: ₹945, ₹2,954
चेन्नई: ₹950, ₹2,983
नोएडा: ₹939.50, ₹2,747.50
गाजियाबाद: ₹939.50, ₹2,747.50
पटना: ₹1,000, ₹3,100.50
रांची: ₹1,010.50, ₹2,988
बेंगलुरु: ₹944.50, ₹2,893.50
PC: jagran






