इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब रूस से डीजल खरीदने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अब रूसी डीजल खरीदने पर लगी रोक 7 अप्रैल 2027 तक हटा दी है।
ट्रंप के इस कदमसे अमेरिका रूस से डीजल खरीद सकेगा। आपको बता दें कि रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिए थे। ईरान जंग के बाद अमेरिका में डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण अब डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है।
अमेरिका में अभी डीजल करीब 6.28 डॉलर प्रति गैलन बिक रहा है, जबकि जंग से पहले इसकी कीमत करीब 3.70 डॉलर थी। अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ईंधन की बढ़ती कीमतें ट्रंप प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। देश में कीमतें कम करने के लिए वह अब तेल और डीजल की सप्लाई बढ़ाने जैसे कदम उठा रहे हैं।
PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






