Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या जयपुर सहित प्रमुख शहरों में बदल गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? | Parmarth TV Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में करेंगे छात्रों और युवाओं से संवाद | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या शनिवार को कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव से पहले Donald Trump ने रूस को लेकर उठा लिया है बड़ा कदम, हटा दी है ये रोक | Parmarth TV Delhi CJP Protest: दीपके, आशुतोष और सौरव को फ्लाइट से ही ले लिया हिरासत में | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV आज ही कर लें ये काम, नहीं तो देना पड़ेगा पांच हजार रुपए का जुर्माना | Parmarth TV सवालों से डरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अब चुनाव आयोग का वकील बनना पड़ रहा है: Gehlot | Parmarth TV अडानी डिफेंस को मिला एसआईडीएम चैंपियन अवार्ड – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Schemes: गरीबों को फ्री में मिलेंगे दो एलपीजी सिलेंडर, महिला कर्मियों को मिलेगी निशुल्क साड़ी, सरकार ने ले लिए हैं फैसलें | Parmarth TV

थाने में रखे गए नाबालिग किशोर की मौत को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- सरकार मूकदर्शक बनी हुई है | Parmarth TV

थाने में रखे गए नाबालिग किशोर की मौत को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- सरकार मूकदर्शक बनी हुई है | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनएचआरसी आंकड़ों के आधार पर भाजपा की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। 

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार में हिरासत में मौतें बढ़ती जा रही हैं। एनएचआरसी के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 2024-25 में 9 मौतें हुईं और 2025-26 में 18 यानी आंकड़ा दोगुना हो गया। 2025-26 में राजस्थान हिरासत में मौतों के मामले में देश में दूसरे नंबर पर रहा। जयपुर में थाने में रखे गए एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई और चार दिन बाद भी किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं हुई। रोज अखबारों में खबरें छप रही हैं, पर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि दैनिक भास्कर के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र में वह 16 साल 9 महीने का था। किशोर न्याय कानून के तहत नाबालिग को थाने में रखना गैरकानूनी है, फिर भी उसे बिना मुकदमा दर्ज किए थाने में रखा गया। चश्मदीदों का आरोप है कि उसे पीटा गया। फिर दूसरे नाम से निजी अस्पताल ले जाकर सांप के काटने की कहानी बताई गई और 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगाए गए, जबकि शरीर पर काटने का कोई निशान नहीं मिला। सीटी स्कैन में दिमाग में गंभीर चोट मिली और 13 दिन बाद उसकी मौत हो गई।

भाजपा सरकार एफआईआर दर्ज कर संबंधित पुलिसकर्मियों को तुरंत हटाए और सख्त कार्रवाई करे
अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर आईजी की टीम से जांच कराने और थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि पूरे मामले का सच सामने आएगा, और सांप के काटने की कहानी का भी खुलासा होना चाहिए। भाजपा सरकार एफआईआर दर्ज कर संबंधित पुलिसकर्मियों को तुरंत हटाए और सख्त कार्रवाई करे, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिले। 

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News