इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहत नहीं मिली है। आज भी कंपनियों ने कीमतों में बदलाव नहीं किया है। लोगों को आज भी बढ़ी हुई कीमतों पर ही दोनों ईंधनों खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा।
जयपुर में आज पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर ही बना हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹107.77 और डीजल की कीमत ₹99.55 प्रति लीटर बनी हुई है।
देश के अन्य बड़े शहरों में आज ये हैं कीमतें
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
रोजाना सुबह छह बजे अपडेट होती हैं कीमतें
आपको बता दें कि लोगों को दोनों ईंधनों की कीमतों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। हालांकि उनका ये इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रही है। इनकी कीमतों के कारण ही लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। चीजों के दाम आसमान छू चुके हैं। आज के समय में कम वेतन पर घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि कीमतों में लम्बे समय से कमी नहीं हुई है। । अमेरिका-ईरान विवाद के कारण देश में कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। हालांकि अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका और तेल सप्लाई प्रभावित होने की चिंता के कारण वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ा हुआ है।
PC: patrika







