Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या जयपुर सहित प्रमुख शहरों में बदल गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? | Parmarth TV Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में करेंगे छात्रों और युवाओं से संवाद | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या शनिवार को कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव से पहले Donald Trump ने रूस को लेकर उठा लिया है बड़ा कदम, हटा दी है ये रोक | Parmarth TV Delhi CJP Protest: दीपके, आशुतोष और सौरव को फ्लाइट से ही ले लिया हिरासत में | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV आज ही कर लें ये काम, नहीं तो देना पड़ेगा पांच हजार रुपए का जुर्माना | Parmarth TV सवालों से डरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अब चुनाव आयोग का वकील बनना पड़ रहा है: Gehlot | Parmarth TV अडानी डिफेंस को मिला एसआईडीएम चैंपियन अवार्ड – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Schemes: गरीबों को फ्री में मिलेंगे दो एलपीजी सिलेंडर, महिला कर्मियों को मिलेगी निशुल्क साड़ी, सरकार ने ले लिए हैं फैसलें | Parmarth TV

Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Zaheer Khan, पास में हैं ये महंगी कारें, जान लें ये बातें | Parmarth TV

Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Zaheer Khan, पास में हैं ये महंगी कारें, जान लें ये बातें | Parmarth TV

खेल डेस्क। साल 2011 में टीम इंडिया को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 08 अक्टूबर, 1978, श्रीरामपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। जहीर खान अन्तरराष्ट्रीय संन्यास के बाद भी क्रिकेट की दुनिया में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

उन्हें आईपीएल 2027 सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर की भूमिका भी निभा चुके हैं। आज हम आपको जहीर खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की नेटवर्थ करीब 209 करोड़ रुपए है। उनकी इस अकूत संपत्ति में उनके क्रिकेट करियर की कमाई के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंट्री और कोचिंग से मिलने वाली फीस शामिल है। 

वह लग्जरी लाइफस्टाइल के भी काफी शौकीन हैं। इनके पास कई महंगी कारें हैं। जहीर खान के गैरेज में ऑडी ए8, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, मर्सिडीज बेंज, निसान एक्स ट्रेल, टोयोटा फॉर्च्यूनर और होंडा एकॉर्ड जैसी लग्जरी गाड़ियां देखने को मिल जाएंगी। उनका मुंबई के पॉश इलाके सेनापति बापट मार्ग पर 11.5 करोड़ रुपए की कीमत का एक आलीशान डुप्लेक्स है।

शानदार रहा है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर
तेज गेंदबाज जहीर का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से 92 टेस्ट मैचों की 165 पारियों में 311 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 200 वनडे मुकाबलों में 282 विकेट अपने नाम दर्ज कवाने में सफल रहे हैं। 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी उन्होंने 17 विकेट झटके हैं। 

PC: cricinfo

Trending News