इंटरेनट डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज चेन्नई के दौरे पर है। राहुल गांधी आज चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के छठे कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर के बाद यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है।
छात्रों की गूंज होगा कार्यक्रम
राहुल गांधी का आज दक्षिण भारत में 15 से 29 साल के छात्रों और युवाओं पर फोकस रहेगा। राहुल इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। कार्यक्रम शाम 4.30 बजे शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे।
मोदी कल जाएंगे तमिलनाडु
राहुल का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे से एक दिन पहले हो रहा है। मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु जाएंगे। उनके कार्यक्रम में चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के कॉरिडोर-4 का उद्घाटन भी शामिल है। तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सत्ता में भागीदार बनी है। मुख्यमंत्री थलपति विजय की अगुवाई वाली टीवीके सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री हैं।
pc- inc






