इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं कर आमजन को राहत नहीं दी है। इन कीमतों के कारण लोगों को लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर में आज पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर ही बना हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹107.77 और डीजल की कीमत ₹99.55 प्रति लीटर बनी हुई है।
देश के अन्य बड़े शहरों में आज ये हैं कीमतें
रुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
रोजाना सुबह छह बजे अपडेट होती हैं कीमतें
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि कीमतों में लम्बे समय से कमी नहीं हुई है। । अमेरिका-ईरान विवाद के कारण देश में कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। हालांकि अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका और तेल सप्लाई प्रभावित होने की चिंता के कारण वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ा हुआ है।
PC: newsarenaindia






