खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भी शाम 7 बजे से शुरु होगा। टीम इंडिया ये मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी, जिसने पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।
मैच में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। वह इस साल टी-20 इंटरनेशनल में 49 छक्के लगा चुके हैं। वे एक छक्का लगाते ही इस साल छक्कों की हाफ सेंचुरी पूरी करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस साल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 30 मैचों में 168.06 की स्ट्राइक रेट से अब तक सबसे ज्यादा 1042 रन बनाए हैं।
वह 103 रन की शतकीय पारी भी खेल चुके हैं। रांची में गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां खेले गए 10 डे-नाइट टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में केवल एक बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। आज मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम ही है। यानी आज भी युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ेगा। संजू सैमसन एक बार फिर से ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: :शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ और मैथ्यू फोर्ड।
PC: cricinfo






