इंटरनेट डेस्क। यूपी के बिजनौर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये पूरी कहानी पति-पत्नी और वो की है। जी हां बताया जा रहा हैं की यहां होटल के बाहर पति पत्नी और वो के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है., खबरों की माने तो पति को पत्नी के होटल में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह करीब 4 घंटे तक बाहर उसका इंतजार करता रहा। जैसे ही पत्नी एक युवक के साथ होटल से बाहर निकली, पति का गुस्सा सातवें असमान पर चला गया, देखते ही देखते सड़क पर बहस और हंगामा शुरू हो गया।
होटल के बाहर करता रहा इंतजार
खबरों की माने तो मामला चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित एक होटल का बताया जा रहा है, घटना 3 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे की है, मोहल्ला सराय रफी निवासी शोएब के मुताबिक, उसे एक युवक ने फोन कर बताया था कि वह उसकी पत्नी के साथ चांदपुर आया है। यह जानकारी मिलने के बाद शोएब होटल पहुंच गया और काफी देर तक होटल के बाहर पत्नी के बाहर आने का इंतजार करता रहा, करीब चार घंटे जब उसने पत्नी को एक युवक के साथ बाहर आते देखा तो उसने दोनों को रोककर विरोध शुरू कर दिया।
कार में मिले ये सामान
शोएब का आरोप है कि उसकी पत्नी जिस युवक के साथ बाहर आई, वे दोनों एक कार में बैठ गए, उसने कार के अंदर शराब की बोतल होने का भी दावा किया, युवक के वहां से निकलने की कोशिश करने पर शोएब ने कथित तौर पर कार की चाबी निकाल ली, इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, कुछ ही देर में होटल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
pc- aaj tak






