Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV UP: पति के होते पत्नी का चल रह था अफेयर, प्रेमी ने कर दिया पति को फोन, तुम्हारी बीबी हैं मेरे साथ होटल में…4 घंटे तक किया उसके साथ…. | Parmarth TV राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV आधार में नाम बदलने के UIDAI ने जारी कर दिए हैं नए नियम, अब करना होगा ऐसा | Parmarth TV सरकार का बड़ा ऐलान, आधी कीमत पर राशन कार्ड वालों को मिलेंगे चीनी, आटा और सूजी | Parmarth TV

दशहरे के दिन सीधी होगी मां काली की गर्दन, बाकी वक्त 45 डिग्री झुकी हुई, जानें इस नवरात्रि कैसे करें MP के इस अलौकिक मंदिर के दर्शन

दशहरे के दिन सीधी होगी मां काली की गर्दन, बाकी वक्त 45 डिग्री झुकी हुई, जानें इस नवरात्रि कैसे करें MP के इस अलौकिक मंदिर के दर्शन

रायसेन जिले के गुदावल गांव में स्थित कंकाली माता मंदिर में स्थापित मां काली की गर्दन हमेशा झुकी रहती है। यह गर्दन साल में सिर्फ एक बार ही सीधी होती है…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 05:05:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 05:05:46 PM (IST)

रायसेन का कंकाली माता मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कंकाली माता का मंदिर है
  2. जहां स्थापित मां काली की प्रतिमा की गर्दन 45 डिग्री झुकी है
  3. माता की गर्दन हर साल विजयादशमी के दिन सीधी हो जाती है

धर्म डेस्क। भारत में देवी-देवताओं से जुड़े कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिनसे अनेक धार्मिक मान्यताएं और लोककथाएं जुड़ी हुई हैं। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित कंकाली माता मंदिर भी इन्हीं में से एक है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां स्थापित मां काली की मूर्ति की 45 डिग्री झुकी हुई गर्दन दशहरे के दिन एक दिन के लिए सीधी हो जाती है। हालांकि, इस दावे की कोई वैज्ञानिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। इसे श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी मान्यता माना जाता है।

रायसेन के गुदावल गांव में स्थित है मंदिर

कंकाली माता मंदिर रायसेन जिले के गुदावल गांव में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना लगभग 1731 के आसपास मानी जाती है। कहा जाता है कि उसी समय खुदाई के दौरान यह प्रतिमा मिली थी। हालांकि, मंदिर के निर्माण काल का कोई प्रमाणित ऐतिहासिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

सपने में मिला था मंदिर का संकेत

मंदिर से जुड़ी एक मान्यता के अनुसार, स्थानीय निवासी हर लाल मेड़ा को सपने में इस स्थान का संकेत मिला था। इसके बाद उन्होंने वहां खुदाई करवाई, जहां से मां काली की प्रतिमा मिली। बाद में उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया। तब से यहां नियमित पूजा-अर्चना होती आ रही है।

मंदिर परिसर का विशाल हॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। बताया जाता है कि करीब 10 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बने इस हॉल में कोई स्तंभ (पिलर) नहीं है।

मनोकामना पूरी होने पर बनाते हैं हाथों के निशान

मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यहां श्रद्धालु मनोकामना मांगकर धागा या बंधन बांधते हैं और इच्छा पूरी होने पर उसे खोलने आते हैं। निसंतान दंपत्तियों से जुड़ी भी एक लोकमान्यता प्रचलित है। कहा जाता है कि महिलाएं मनोकामना मांगते समय उल्टे हाथ से गोबर का निशान बनाती हैं। इच्छा पूरी होने पर सीधे हाथ का निशान बनाकर आभार व्यक्त करती हैं। मंदिर परिसर में ऐसे कई निशान आज भी देखे जा सकते हैं।

दशहरे पर सीधी हो जाती है माता की गर्दन?

सबसे प्रसिद्ध मान्यता यह है कि दशहरे के दिन मां काली की झुकी हुई गर्दन एक दिन के लिए सीधी हो जाती है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जिसे इस रूप के दर्शन हो जाएं, उसके जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। हालांकि, इस घटना का कोई प्रमाणित वैज्ञानिक या ऐतिहासिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। इसे पूरी तरह धार्मिक आस्था और स्थानीय मान्यताओं का हिस्सा माना जाता है।

नवरात्र और दशहरे के दौरान इस मंदिर में मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Navratri 2026: पहले दिन मां शारदा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, दोपहर एक बजे तक 97,786 ने किए दर्शन

Trending News