इंटरनेट डेस्क। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार है, ये किस्त जल्द ही जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि पीएम किसान योजना की ये किस्त किस दिन किसानों के खातों में डाली जाएगी।
हालांकि इस किस्त के जारी होने से पहले किसानों को तीन जरूरी काम पूरे करने होंगे। इनमें एक भी काम नहीं होने पर किस्त की राशि अटक सकती है। पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी के साथ भू-सत्यापन करना बहुत ही जरूरी है। इस दो कामों के साथ आधार लिंकिंग भी जरूरी काम है।
जिन किसानों के ये तीनों काम पूरे नहीं होंगे, उनकी पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। आप अपने बैंक जाकर खाते से आज ही आधार को लिंक करवा लें। जिन किसानों को ये तीन काम पूरे हो जाएंगे, उन्हें किस्त की राशि मिलने में दिक्कत नहीं होती।
PC:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromabplive







