इंटरनेट डेस्क। पोस्ट ऑफिस द्वारा शानदार निवेश स्कीमों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कीमों के माध्यम से निवेशों को अच्छा रिटर्न मिल रहा है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स मंथली स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें अभी 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। ये स्कीम निवेशक को एक फिक्स्ड मंथली इनकम देती है।
पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में अगर जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए इन्वेस्ट किए जाते हैं, तो सालाना इंटरेस्ट 1,11,000 रुपए होता है। इस राशि को 12 महीनों में बांटने पर हर महीने 9,250 रुपए का ब्याज आपको मिलेगा।
वहीं, एक सिंगल अकाउंट में ज़्यादा से ज़्यादा 9 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। जॉइंट अकाउंट के लिए निवेश की लिमिट 15 लाख रुपए है। आपको बता दें कि छोटी सेविंग्स स्कीम पर इंटरेस्ट रेट की सरकार की ओर से हर तिमाही में रिव्यू किया जाता है, इसलिए भविष्य में नए इन्वेस्टमेंट के लिए लागू रेट बदल सकता है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






