Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

अमेरिका में थिएटर के बाहर फायरिंगः दो लोगों की मौत, पांच घायल | Parmarth TV

अमेरिका में थिएटर के बाहर फायरिंगः दो लोगों की मौत, पांच घायल | Parmarth TV

America firing: अमेरिका के वर्जीनिया राज्य की राजधानी रिचमंड में अल्ट्रिया थिएटर के बाहर गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों और चश्मदीदों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल के पास स्कूल का एक कार्यक्रम उसी समय खत्म हुआ था, जिससे गोलियों की आवाज सुनते ही वहां आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

रिचमंड के अंतरिम पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई। 19 वर्षीय हमलावर ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अल्ट्रिया थिएटर के बाहर और पास के एक पार्क में गोलीबारी में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

एडवर्ड्स ने कहा, गोलियों की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मुनरो पार्क में कई लोग मौजूद थे जो इधर-उधर भागने लगे और मौके पर काफी अराजकता फैल गई। उन्होंने बताया कि घटना में 18 और 36 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। उनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पुलिस को संदेह है कि हमलवार इनमें से एक व्यक्ति को जानता था। हमलावर की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। कई हथियार (हैंडगन) बरामद हुए हैं।

पुलिस ने पहले कहा था कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि एडवर्ड्स ने बाद में बताया कि उनमें से एक घटना में शामिल नहीं था। रिचमंड के मेयर लेवर स्टोनी ने इसके लिए जिम्मेदार हर एक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाने का संकल्प किया। स्टोनी ने कहा, ऐसा कहीं भी नहीं होना चाहिए। (एपी )

Trending News