Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV CJP: कनॉट प्लेस में आज सीजेपी करेगी प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने की करेंगे कोशिश | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं 1500 रुपए, मिले हैं या नहीं, इस प्रकार करें चेक | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज सुबह इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इतने देशों पर लगा दिया है टैरिफ, ये चेतावनी भी दी | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इतने देशों पर लगा दिया है टैरिफ, ये चेतावनी भी दी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब टैरिफ को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। ट्रंप ने अब दुनिया के 14 देशों पर टैरिफ लागू करने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी सरकार की ओर से इस संबंध में सभी देशों को लेटर भी भेजा है। इसके माध्यम से टैरिफ वाले फैसले के बारे में अवगत कराया गया है। 

14 देशों को टैरिफ पत्र दिया गया है। इसमें अमेरिकी सरकार की ओर से 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक की दरें तय की गई है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर 14 देशों को भेजे गए पत्रों के स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। 

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, थाइलैंड, म्यांमार, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना तथा सर्बिया के लिए टैरिफ दरें 25 से लेकर 40 प्रतिशत तक निर्धारित करने का फैसला किया है। 

म्यांमार और लाओस पर 40 प्रतिशत टैरिफ लगाया

खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप सरकार की ओर से जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत, म्यांमार और लाओस पर 40 प्रतिशत, और बांग्लादेश व सर्बिया पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से ये भी चेतावनी भी है कि अगर ये देश अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाते हैं, तो अमेरिका भी बदले में टैरिफ बढ़ा सकता है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जो 14 देशों को नई टैरिफ दरों से संबंधित पत्र भेजे हैं, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होंगी।

PC: hindi.moneycontrol 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News