Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV CJP: कनॉट प्लेस में आज सीजेपी करेगी प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने की करेंगे कोशिश | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं 1500 रुपए, मिले हैं या नहीं, इस प्रकार करें चेक | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज सुबह इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, सीएम भजनलाल ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, सीएम भजनलाल ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

इटरनेट डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का आज 81 साल की उम्र में एम्स जोधपुर में निधन हो गया है। एम्स जोधपुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अश्विनी वैष्णव के पिता निधन पर दुख प्रकट किया है।

एम्स जोधपुर ने इस संबंध आज एक्स पर लिखा कि यह अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव (81 वर्ष) का आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे एम्स जोधपुर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और एम्स जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एम्स जोधपुर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स के माध्यम से कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News