इंटरनेट डेस्क। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर एक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गलत हाथों में एआई इतना ताकतवर हो सकता है कि इससे 100 करोड़ लोगों की मौत तक हो सकती है।
एक साक्षात्कार में बिल गेट्स ने ये बड़ी बात कही है। खबरों के अनुसार, उन्होंने साक्षात्कार में कहा कि बुरे इरादे वाले लोगों के साथ एआई टूल्स का मेल अब तक के किसी भी हथियार से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। उन्होंने खतरे को गंभीरता से लेने को कहा है।
इसी को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक गेट्स ने अमेरिकी सरकार से एआई पर कानून बनाने की मांग तक डाली है। अब उन्होंने बोल दिया कि कंपनियों का कंट्रोल पर्याप्त नहीं है और सरकारी निगरानी व नियम लागू करना जरूरी है। उन्होंने अपने लेख में भी एआई के तीन बड़े खतरे बताए थे। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में एआई मॉडल ने सरकारी पोर्टल तक हैक कर दिया था।
PC: aajtak







