Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

टेस्ला कार की चालक के कथित तौर पर सोते हुए सफर करने का वीडियो वायरल | Parmarth TV

टेस्ला कार की चालक के कथित तौर पर सोते हुए सफर करने का वीडियो वायरल | Parmarth TV

टेस्ला कार की चालक के कथित तौर पर सोते हुए सफर करने का वीडियो वायरल | Parmarth TV

पुलिस ने शुरू की जांच

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाईवे–1 पर गोल्डन और रिवेलस्टोक के बीच चल रही एक टेस्ला कार की चालक सीट पर बैठी महिला के कथित तौर पर सोते हुए सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो बनाने वाली कार्ले किंग का दावा है कि टेस्ला कार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। उनका कहना है कि कार की पिछली सीट पर दो बच्चे भी सवार थे। वीडियो में चालक महिला की आंखें बंद दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश कोलंबिया में पूर्ण स्वचालित (फुल सेल्फ-ड्राइविंग) प्रणाली का सार्वजनिक सड़कों पर उपयोग कानूनी रूप से अनुमत नहीं है। वाहन में चालक सहायता संबंधी कुछ सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन चालक का हर समय सतर्क रहना और वाहन पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना अनिवार्य है।

पुलिस ने कहा है कि यदि जांच में लापरवाही या यातायात नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित चालक के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News