Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

ट्रंप ने कहा झुकेंगे नहीं, संघीय आरोप ‘निराधार’ | Parmarth TV

ट्रंप ने कहा झुकेंगे नहीं, संघीय आरोप ‘निराधार’ | Parmarth TV

Donald Trump :- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेज रखने संबंधी मामले में अपने ऊपर लगे संघीय आरोपों को शनिवार को ‘हास्यास्पद’ और ‘निराधार’ करार दिया। ट्रंप इस मामले में अपने खिलाफ अभियोग के सार्वजनिक होने के बाद पहली बार लोगों के सामने आए। उन्होंने उन पर लगे 37 आरोपों को अपने समर्थकों पर हमला बताया और इस घटनाक्रम का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की।

ट्रंप ने जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलनों को संबोधित करते हुए न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों को राष्ट्रपति के तौर पर उनकी वापसी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताया। ट्रंप ने अपने समर्थकों की भीड़ से कहा, ‘वे मुझे एक के बाद एक, कई मामलों में निशाना बनाकर मुझ पर हमला करने की कोशिश कर हरे हैं। ऐसा करके वे हमारी मुहिम रोकना चाहते हैं। अंतत: वे मेरे पीछे नहीं आ रहे। वे आपके पीछे पड़े हैं।’

ट्रंप ने संकल्प लिया कि वह अभियोग के बावजूद राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में बने रहेंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। ट्रंप के आवास से गोपनीय दस्तावेज मिलने संबंधी आरोपों से जुड़े अभियोग को शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिया गया था। यह मामला फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के आवास मार-ए-लागो से सैकड़ों गोपनीय दस्तावेज मिलने से जुड़ा है। (एपी)

Trending News