वैंकूवर,(मलकीत सिंह)।कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से संबंधित 80 वर्षीय महिला धाविका डायन लियोनार्ड ने यह साबित कर दिया है कि उम्र कभी भी सफलता के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती। डायन लियोनार्ड ने इस वर्ष 20 अप्रैल को अमेरिका के बोस्टन शहर में आयोजित प्रसिद्ध बोस्टन मैराथन के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के अपने आयु वर्ग में नया रिकॉर्ड कायम किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डायन लियोनार्ड ने मैराथन में प्रभावशाली समय दर्ज कर खेल जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उनकी इस उपलब्धि को बुजुर्ग लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार डायन लियोनार्ड लंबे समय से दौड़ से जुड़ी हुई हैं और आज भी नियमित रूप से कड़ा अभ्यास करती हैं। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों द्वारा भी डायन लियोनार्ड की इस उपलब्धि की भरपूर सराहना की जा रही है।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







