इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी विवाद के तहत पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी सेना की ओर से आज हेलमंद प्रांत में एक बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 22 लोगों की मौत होने की खबर है।
वहीं 11 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रांतीय अधिकारी के बाद पाकिस्तान की ओर से इस बात की पुष्टि कर दी गई है। पाकिस्तान सरकार ने मारे गए सभी लोगों आतंकी करार दिया है।
इस संबंध में हेल्मंद प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख, मौलाना शेर मोहम्मद वहदत ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी सैन्य शासन की ओर से से ये एयरस्ट्राइक हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर की गईं। इस पाकिस्तानी हमले में मारे जाने और घायल होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







